सड़क दुर्घटना में मृत दो युवा व्यवसायियों के निधन न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शोकसभा

बिल्थरारोड। नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी बेल्थरारोड में विद्यालय द्वारा  सड़क दुर्घटना मृत दो युवा व्यवसायियों की असामयिक निधन पर उनके चित्र पुष्प अर्पित कर एवं शोक सभा का आयोजन किया। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद एवं विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र छात्राओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में  मृत बेल्थरारोड निवासी अमित कुमार धन जी एवं मनीष गुप्ता को दो मिनट का मौन रखकर अपनी अश्रुपुरित श्रद्धांजलि अर्पित किया ।इस दुख की घड़ी में  विद्यालय परिवार शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *