एसपी के निर्देशन पर बैंक शाखाओं में चला चेकिंग अभियान !

बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में उभांव इंस्पेक्टर के अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा थाना व चौकी क्षेत्र के बैंकों में चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान बैंक में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सही प्रकार से कार्य कर रहा है या नहीं ? शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी। बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। वहीं, अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया। बैंक चेकिंग में चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल, कांस्टेबल प्रदीप मद्धेशिया, जनार्दन यादव, भानु प्रकाश पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *