बिल्थरा रोड त्योहारों के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल के जवान व पुलिस ने किया पैदल गस्त

बिल्थरारोड। रमजान त्योहार और नवरात्र पर्व के मद्देनजर उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल ने सोमवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने नगर में घुमकर मुस्लिम बन्धुओ से रमजान के पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपील किया। नगर के मस्जिद पर पहुचकर शांति पूर्वक नमाज पढ़ने की अपील किया। साथ ही नवरात्र त्योहार को सौहार्द के साथ मनाने के लिए हिन्दू भाईयो से अपील किया। उभांव पुलिस ने जवानों के साथ नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहा से रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन होते हुए मधुबन ढाला और वहां से घूमते हुए पुनः सीयर चौकी तक फ्लैग मार्च किया। इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गये फ्लैग मार्च में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ कांस्टेबल जनार्दन चौधरी, प्रदीप मद्धेशिया, प्रेम पटेल, अंकुर वर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *