रेलवे स्टेशन पर ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह ने बहुद्देश्यीय स्टाल का किया उदघाटन

बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बहुउद्देश्यीय स्टाल का उद्घाटन सीयर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने नारियल फोड़कर , फीता काटकर किया। इस मौके पर स्टाल के संचालक टिल्लू सिंह ने कहा कि यात्रियों को इस स्टाल के माध्यम से रिटेल दाम पर खाने – पीने की वस्तुये , पानी, नमकीन, बिस्किट आदि 24 घण्टे सुलभ रहेगा। उदघाटन के मौके पर स्टेशन मास्टर दिनेश मौर्या, विश्राम सिंह, निखिल प्रताप सिंह बिट्टू, लोहा सिंह, दिलीप सिंह, भुवाल सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव, परमेश सिंह, विनय सिंह, देवनन्दन, बबल सिंह , सुरजीत बीडीसी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *