बिल्थरारोड के युवक का मऊ रोड एक्सीडेंट में मौत! मचा कोहराम

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 2 निवासी एक 28 वर्षीय युवक की मंगलवार की रात्रि मऊ जिले के थाना रामपुर के बेलौली चट्टी पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना के बाद रामपुर थाना पुलिस ने युवक के शव को लेकर पोस्टमार्टम में लिए मऊ भेज दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 2 निवासी चित्रबन्धु राम 28 वर्ष पुत्र स्व सुनेश्वर प्रसाद रामपुर बेलौली में एक कबाड़ की दुकान पर रहता था। मंगलवार की रात्रि किसी काम से मोटरसाइकिल से जाने के लिए निकला अभी 10 मीटर दूर ही गया था कि एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे चित्रबन्धु सड़क पर दूर जा गिरा। लोगो द्वारा नजदीक के निजी चिकित्सक के यहाँ ले गए जहाँ चिकित्सक ने चित्रबन्धु को मृत घोषित कर दिया। रामपुर थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी है।
