भागलपुर पुल 1 मई तक पूरी तरह से बंद पढ़े पूरी डिटेल

बिल्थरारोड / सरयू नदी पर बने जर्जर भागलपुर पुल के मरम्मत के लिए रविवार से वाहनों की नो इंट्री कर दी गई। पुल के दोनों छोर पर रविवार को बांस बल्ली बांध दिया गया है। अब इस पुल पर 1 मई तक किसी भी तरह के छोटे बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। पुल की बेयरिंग बदलने के लिए प्रशासन द्वारा भागलपुर पुल पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है। जिसके कारण अब यहां से दोपहिया वाहन तक लौटा दिए जा रहे है। हालांकि इसे लेकर देवरिया प्रशासन द्वारा पहले ही सूचना जारी कर दिया गया था और बलिया एसपी के निर्देश पर उभांव थाना पुलिस भी पुल पर आवागमन पूरी तरह से रोकने के लिए सजग हो गई थी। रविवार को भागलपुर के एक छोर पर उभांव पुलिस और दूसरे छोर पर मइल थाना की पुलिस ने बांस बल्ली के सहारे पुल को बंद कर बैरिकेटिंग कर दिया है। आपको बता दें कि महज बीस वर्ष पूर्व बने भागलपुर पुल का अब तक कई बार मरम्मत किया जा चुका है। बावजूद पुल के दो स्पर एक फीट नीचे नदी की तरफ दब गए है। पुल के इन हिस्सों को लोहे के क्लीप के सहारे दूसरे हिस्सों से जोड़ा गया है। जिससे इसकी मजबूती बनी रहे किंतु इस पुल के दो स्पर और 12वां पाया के नदी की तरफ एक फीट तक दब जाने से यहां से गुजरना काफी डरावना हो गया है। पुल के जर्जर पाया के पास स्पर से नदी का पानी साफ दिख रहा है। जिसके कारण लोग भय से सहम जा रहे है। करीब 1185 मीटर लंबे इस भागलपुर पुल का निर्माण दिसंबर 2001 में पूरा हुआ था और महज बीस वर्ष में ही इसका करीब आधा दर्जन बार मरम्मत किया जा चुका है।

नीलेश दीपू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *