बरनवाल समाज 6 को मनाएगा होली मिलन समारोह
बेल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर का बरनवाल समाज नगर के बरनवाल वैश्य अतिथि भवन पन्ना लाल कटरा में आगामी 6 अप्रैल की सायं काल 4 बजे से बरनवाल सेवा समिति के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन आयोजित किया है। जिसमें समाज के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम जहां प्रस्तुत करेगें। वहीं अतिथियों का सामाजिक परिवेष पर सुन्दर उद्बोधन सुनने का मौका मिलेगा। उक्त सूचना बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बरनवाल एवं मंत्री अनुपम बरनवाल ने संयुक्त रूप से अपने समाज के लोगों से समय से पहुंचने की अपील की है।
