बलिया के छात्र कल्याण सिंह का जलवा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र परिषद का अध्यक्ष बनाये गये !

बिल्थरारोड । क्षेत्र के ससना बहादुरपुर निवासी व बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शोधछात्र कल्याण सिंह को विश्विद्यालय के कुलपति, कुलसचिव , डीन ,निदेशक के द्वारा दो वर्ष 2023-24 के लिए छात्र परिषद का अध्यक्ष मनोनीत करने पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। ग्रामीणों व उनके मित्रो का कहना है कि कल्याण सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे है। दो बार लगातार नेट भी क्वालिफाई कर चुके है। बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र परिषद का अध्यक्ष बनाये जाने पर नीलेश दीपू, अशोक जायसवाल, अजय सिंह ,विनय सिंह आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *