पूर्व प्रधान द्वारा मन्दिर की जमीन पर किये गए अवैध कब्जा को लेकर चला बाबा का बुलडोजर
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फरसाटार में रामलला के मंदिर की अवैध रूप से जमीन कब्जा करने वाले पूर्व प्रधान के स्कूल बाउंड्री पर गुरुवार को चला बाबा का बुलडोजर। इसको लेकर भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा फरसाटार में रामलला मन्दिर जमीन को पूर्व ग्राम प्रधान वीरबहादुर यादव द्वारा अपने स्कूल की बाउंड्री जोड़कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जिसको लेकर ग्राम प्रधान जफरुलहक उर्फ पप्पू ने इसकी शिकायत पत्र द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी बिल्थरारोड को दिया गया था। इसको संज्ञान में लेते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा एक दिन पूर्व में लेखपाल व अन्य कर्मचारियों द्वारा जमीन की पैमाइश किया गया। इसके बाद गुरुवार को नायब तहसीलदार दीपक सिंह और उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुँच गए और ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में पूर्व प्रधान द्वारा रामलला मन्दिर के जमीन को बाउंड्री देंकर स्कूल में कब्जा किये गए जमीन को बुलडोजर से ध्वस्त कराकर जमीदोज कर दिया। प्रशासन की इस करवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस सम्बंध में ग्राम प्रधान जफरुलहक उर्फ पप्पू ने कहा कि अवैध कब्जे से मिली रामलला के इस जमीन पर मुख्यमंत्री योगी जी से पर्यटन स्थल बनाने के लिए धन की मांग करेंगे।


