क्षेत्र के बासपार बहोरवा गांव निवासी आर्यन कनौजिया ने 28 इंटरनेशनल सिम्पोजियम वी.एल.यस आई डिजाइन एंड टेस्ट में उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से सम्मानित होकर जिले का नाम रोशन किया है

बिल्थरारोड। क्षेत्र के बासपार बहोरवा गांव निवासी आर्यन कनौजिया पुत्र सुभाषचन्द्र कनौजिया को 28वें आई ईईई इंटरनेशनल सिम्पोजियम वी.एल.यस आई डिजाइन एंड टेस्ट में उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर परिजनों समेत क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।  आर्यन ने अपने स्पर्धा से जिले का नाम रोशन किया है। आर्यन के शोध पेपर का शीर्षक था *हाई परफार्मेंस स्टैण्ड डायनामिक कम्पेरेटर फार एनालॉग टू डिजिटल कन्वर्टर्स*। वर्तमान में आर्यन भारतीय प्राद्योगिकी संस्थान जम्मू में सीनियर रिसर्च फेलो है। उनका शोध क्षेत्र रेडिएशन हार्डेन्ड, अंतरिक्ष उपयोगी वीएलएसआई सर्किट पर केंद्रित है। आर्यन द्वारा जर्मनी, स्पेन और फ्रांस में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपना शोध प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *