सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल सेंट जेवीयर्स स्कूल के छात्र आरिब की इलाज के दौरान निधन, चहुओर शोक की लहर

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर ककरासो गांव के समीप सेंटजेवीयर्स स्कूल में बाइक से स्कूल पढ़ने जाते समय ज्ञानकुंज स्कूल बंशीबाजार  की बस से गम्भीर रूप से घायल  कक्षा 12 का छात्र आरिब की इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को निधन की खबर से नगर व विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। ज्ञात हो किनगर के वार्ड नम्बर 10 उमरगंज निवासी मोहम्मद आरिब 18 वर्ष पुत्र अशफाक बीते बुधवार के सुबह बाइक से पढ़ने सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव जा रहा था । अभी वह उभांव थाना मोड़ से आगे सिकंदरपुर मार्ग पर ककरासो गांव के सामने पहुँचा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ज्ञानकुंज स्कूल बंशीबाजार की बस अनियंत्रित होकर मोहम्मद आरिब के बाइक के ऊपर चढ़ गई। जिससे आरिब बाइक समेत बस के आगे चेम्बर में फस गया । जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने बड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे आरिब को बाइक सहित निकाल कर सीएचसी सीयर भेजवाया। डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। मऊ के शारदा नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा था, ऑपरेशन के बाद शुक्रवार शाम को स्थिति खराब होने पर डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया । लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे ही आरिब ने दम तोड़ दिया। निधन की खबर मिलते ही नगर व विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। सेंटजेवीयर्स स्कूल के डायरेक्टर डॉ जे आर मिश्र व प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ जे आर मिश्र का कहना है कि आरिब नर्सरी से विद्यालय में पढ़ता था, वह बहुत ही होनहार व मृदुभाषी स्वभाव का था। आरिब के निधन पर विद्यालय परिवार द्वारा शनिवार को होने वाले शिक्षक दिवस के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *