लोकसभा चुनाव के बाद सभी लंबित विकास कार्य पूरा होगा व बेल्थरारोड को नगरपालिका बनाने के लिए पहल जारी रहेगा- विधायक हंसू राम

बिल्थरारोड ।क्षेत्रीय विधायक हंसू राम के नगर स्थित आर्य मंदिर पहुंचने पर लोगो ने भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उनके द्वारा नगर पंचायत को नगरपालिका बनाने की पहल की गई थी। परन्तु पत्रावली में कतिपय त्रुटि के चलते यह प्रोजेक्ट लंबित रह गया। कहा कि वह क्षेत्र के विकास के प्रतिबद्ध हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वह सबन्धित विकास कार्य पूर्ण करा देंगे। उन्होंने आर्य समाज के वैदिक विद्यालय का भी जीर्णोद्धार की मांग स्वीकार कर ली। उन्होंने 132/33 के वीए के विद्युत उपकेन्द्र बनाने के लिए स्थान का अबतक चयन न होने पर अफ़सोस व्यक्त किया। कहा कि स्थान का चयन होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि समय बीतने के साथ ही तस्वीर साफ होती जा रही हैं। कहा कि सलेमपुर से भाजपा व घोसी सीट पर एनडीए के प्रत्याशी डा. अरविंद राजभर की विजय होगी। कहा कि एनडीए लोकसभा चुनाव में अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगी।इस अवसर पर भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने एक पत्रक देकर रामलीला मैदान को मिनी पार्क में विकसित करने, नगर में सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने, नगर के लिए मिनी अग्निशमन वाहन, वृद्धा आश्रम का निर्माण, सार्वजनिक जगहों पर आवश्यकता अनुसार शौचालय का निर्माण कराने के लिए कहा।इस अवसर पर अजीज सिंह, अरबाज़ खां, आनन्द आर्य, राज बहादुर यादव, जोरावर सिंह, रमेश मद्देशिया, गोविन्द गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, उमेश अम्बेडकर आदि उपस्थित थे।
