जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच के बाद महिला का परिवार रजिस्टर में दर्ज हुआ नाम

बिल्थरारोड। क्षेत्र के ग्राम सभा बभनियांव निवासी एक महिला सावित्री देवी उर्फ सुमित्रा के पिता के मंद बुद्धि होने का फायदा उठाकर मेरे चाचा व उनके पुत्रों द्वारा मेरे पिता के अचल सम्पत्ति पर कब्जा करने की नियत से महिला को परिवार रजिस्टर में मृतक दिखाकर उसका वसीयतनामा/ हिब्बानामा कराने पर महिला सावित्री उर्फ सुमित्रा द्वारा जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को दिए गए शिकायती पत्र के बाद स्थानीय ब्लाक के अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को हरकत में आ गया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद मंगलवार को सचिव व अन्य कर्मचारी गांव में खुली बैठक कर महिला के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली । ग्रामीणों ने बताया कि सावित्री देवी उर्फ का सुमित्रा पिता स्वर्गीय नौबत यादव पुत्र स्व0 हंसा निवासी बभनियाव की एकमात्र मैं पुत्री है। इनकी माँ लक्ष्मी देवी की मृत्यु हो चुकी है। इनके पिता काफी मंद बुद्धि के थे तथा सावित्री की शादी ग्राम व पोस्ट मोहम्मदाबाद गोहना जिला मऊ में हुई है। मैं अपने बच्चों के साथ मोहम्मदाबाद गोहना जिला मऊ में रहती है। मेरे पिता के मंद बुद्धि का होने का फायदा उठाकर इनके पिता के छोटे भाई प्रभुनाथ पुत्र स्व0 हंसा और उनके पुत्र गौतम द्वारा उनकी अचल संपत्ति हड़पने/ कब्जा करने के लिए अभिलेखों में मुझे मृतक दिखाकर बिना किसी वारिस के हिब्बानामा कराया है। बैठक में जांच के बाद मंगलवार को कुटुम रजिस्टर में सावित्री देवी उर्फ सुमित्रा पुत्री स्व नौबत का नाम दर्ज कर उसकी प्रति सावित्री देवी को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *