आदर्श नगर पंचायत बिल्थरारोड का चेयरमैन बनने के बाद रेनू गुप्ता ने पहले दिन कार्यालय पहुँचकर पदभार ग्रहण करने के बाद सभासदों संग किया बैठक



बिल्थरारोड। नगर पंचायत की पहली महिला चेयरमैन के रुप मे रेनू गुप्ता ने सोमवार को कार्यालय पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अपने नवागत चेयरमैन को बुके भेंट किया। चेयरमैन रेनू गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत सभासदों के साथ पहली बैठक किया। साथ ही उनका परिचय किया। सभी वार्ड सभासदों ने अपने चेयरमैन को माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। चेयरमैन रेनू गुप्ता ने सभी सभासदों से वार्ड की समस्याओं की कार्य योजना तैयार कर प्रस्ताव देने के लिए कहीं। उन्होंने कहा कि शीघ्र प्रस्ताव बनाकर दे जिससे नगर के वार्डो की समस्याओं का निराकरण के लिए पहल किया जाय। कहा नगरवासियों के किसी भी समस्या के निराकरण के लिए कदम से कदम मिलाकर कर चलूँगी। नगर वासियों ने जिस तरह हमे आशीर्वाद देकर चेयरमैन बनाया है। उनके मान- सम्मान को आंच नही आने दूंगी। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, सभासद राममनोहर गाँधी, नीलेश कुमार दीपू, परवेज हमजा गुड्डू, सद्दाम, नेक परवीन, सतीश गुप्ता, जीनत परवीन, संगीता मौर्य, दुर्गावती देवी, मुहम्मद नैय्यर, सुधीर मौर्य, सरिता देवी और मृत्युंजय गुप्ता,आलोक गुप्ता,अमित जायसवाल, पंकज मोदी, सोनू गुप्ता, विनोद जायसवाल, दीपक आदि उपस्थित रहे।
