पति से झगड़ा करने के बाद मां द्वारा तीन अबूझ बच्चों को छोड़कर गायब होने पर बच्चों को उभांव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिता से मिलवाया
बिल्थरारोड। पति से झगड़ा करने के बाद तीन बच्चों के साथ निकली मां चौकिया पेट्रोल पंप के पास छोड़कर गायब हो गयी। इस्पेक्टर उभांव अविनाश सिंह और चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल ने पुलिस के सहयोग से ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंगलवार को अबूझ, मासूम बच्चों को उनके पिता से मिलवाया। पुलिस के इस कार्य की सराहना हर जगह हो रही है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रान्त निवासी राजू पुत्र सोमरा मऊ जिले के रामपुर थाना अन्तर्गत बेलौली में रामबिलास सिंह के भट्ठे पर पत्नी संघ काम करता है। उसके बच्चे राजा 7 वर्ष, कृष 5 वर्ष, नमिता 4 वर्ष भी साथ रहते है। सोमवार के देर शाम राजू की पत्नी , पति से झगड़ा करने के बाद अपने तीनो बच्चों के साथ निकल पड़ी और बच्चों को चौकिया हीरो होंडा एजेंसी के समीप छोड़कर गायब हो गयी जीसी तरह रातभर कहि रह कर बिताए। सड़क पर घूमते हुए पुलिस अंकुर पटेल व अनीश की नजर पड़ी पुलिस ने बच्चों को पुलिस चौकी सीयर लेकर आयी और खाने के लिए बिस्कुट, नमकीन और खिलौना दिया। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत ईट भट्ठे पर काम करने वाले पिता राजू से बच्चों को मिलवाया। पुलिस के इस कार्य की प्रसंशा की जा रही है। अभी बच्चों की माँ का पता नही चल सका है।
अभय मिश्रा/नीलेश दीपु

