वार्ड नंबर 10 में सनसनी: पोखरे में नहाने गए युवक की डूबकर मौत
उभाव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 नगर पंचायत इलाके में रविवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने सनसनी फैला दी। रोहित पांडे (लगभग 23 वर्ष) पुत्र गिरीश तिवारी, जो कुछ दिनों पहले इसी वार्ड में पन्नालाल कटरा में रहते थे, की पोखरे में डूबने से मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार रोहित की माता मंदिर के बाहर थाली लेकर आरती दिखाकर जीवन-यापन करती थीं। बताया जा रहा है कि रोहित अविवाहित था और मंदबुद्धि भी था। उसका ननिहाल ससना बहादुरपुर में है।
सुबह करीब 9 बजे रोहित पोखरे में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद बकरी चराने वाले एक युवक ने जब उसे डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया।
सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि बाउल यादव ने उभांव पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
