एक 23 वर्षीय युवक ने गले मे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के आवाया गांव में सोमवार की देर शाम को एक 23 वर्षीय युवक ने अपने घर के एक कमरे में गले मे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया। इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवाया गांव निवासी अविनाश राजभर 23 वर्ष पुत्र गिरधारी राजभर को सोमवार की शाम को घर के एक कमरे में गले मे रस्सी का फंदा लगाकर हुक से लटकता देख परिजन आवाक रह गए। इसकी सूचना उभांव पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। युवक की अभी शादी नही हुई थी। अपने चार भाईयों में दूसरे नम्बर का था।इस घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
