विश्व फार्मासिस्ट दिवस सीएचसी सीयर में बड़े धूमधाम से मनाया गया

बिल्थरारोड।  विश्व फार्मासिस्ट दिवस गुरुवार को सीएचसी सीयर के सभागार में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह व महिला चिकित्सक डॉ सीपी यादव द्वारा केक काटकर किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ सिंह ने कार्यक्रम में फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने रोगियों को दवाओं की जानकारी देने, दवाओं के प्रभावों की निगरानी करने और स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान बताया। कहा कि फार्मासिस्ट न केवल रोगी देखभाल, बल्कि स्वास्थ्य शिक्षा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों की भूमिका और योगदान को सराहते हुए उनकी सेवाओं को और मजबूती देने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में  डॉ विकास वर्मा, डॉ आरडी सिंह,डॉ सत्येन्द्र वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट अरविन्द गुप्ता, फार्मासिस्ट अनिल कुमार सिंह,फार्मासिस्ट श्रीकृष्ण चौहान,फार्मासिस्ट रविन्द्र चौधरी, सुधीर श्रीवास्तव, अशोक सिंह प्रधान लिपिक,राहुल मद्धेशिया, आनन्द साहनी बैम, आशीष यादव बीपीएम, महेंद्र तिवारी, त्रिपुरारी शर्मा आदि अस्पताल स्टाफ सहित प्रशिक्षु फार्मासिस्ट छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *