उभांव थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे में युवाओं के मौत से क्षेत्र दहला
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे में युवाओं के मौत से क्षेत्र दहल गया है। मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे अखोप चट्टी पर बाइक और चार पहिया वाहन में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमे 22 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु कागजी करवाई शुरू दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य (22 वर्ष), पुत्र स्व. योगेन्द्र कुमार निवासी अखोप, मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर इतनी तेज था कि आदित्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गयी । परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।लगातार हो रहे सड़क हादसों में युवाओं की इस तरह जान जाना बेहद दुखद है। दो दिन पूर्व सड़क हादसे का शिकार सेंटजेवीयर्स स्कूल का छात्र आरिब भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। सोमवार शाम को भी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। एक सप्ताह के अन्दर यह तीसरी घटना है।


