ज्ञानकुंज बंशीबाजार की तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार छात्र को रौंदा। छात्र गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर ककरासो गांव के समीप  बुधवार के सुबह लगभग 8 बजे बाइक से स्कूल पढ़ने जा रहे छात्र को अनियंत्रित तेज रफ्तार से जा रही स्कूल बस ने बाइक सवार छात्र के ऊपर चढ़ गई। जिससे छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह लोगो ने बाइक सहित छात्र को खींचकर बस के अंदर से निकालकर सीएचसी सीयर पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया। स्कूल बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 10 उमरगंज निवासी मोहम्मद आरिब 18 वर्ष बाइक से पढ़ने सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव जा रहा था । अभी वह उभांव थाना मोड़ से आगे सिकंदरपुर मार्ग पर ककरासो गांव के सामने पहुँचा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ज्ञानकुंज स्कूल बंशीबाजार की बस अनियंत्रित होकर मोहम्मद आरिब के बाइक के ऊपर चढ़ गई। जिससे आरिब बाइक समेत बस के आगे चेम्बर में फस गया । जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने बड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे आरिब को बाइक सहित निकाल कर सीएचसी सीयर भेजवाया। डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। अगर प्रशासन संजीदा नही हुआ तो बस चालको के तेज बस चलाने से घटनाएं होती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *