उभांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अपहरण व पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया, 27 अगस्त। अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम में बलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना उभांव पुलिस ने अपहरण एवं पाक्सो एक्ट से जुड़े मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

थाना उभांव पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तहसील बेल्थरा रोड के पास से अभियुक्त सिब्लू पुत्र इस्माइल शाह निवासी जुवाफर थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को दबोच लिया।
मालूम हो कि दिनांक 20 जून 2025 को वादी शेषनाथ गुप्ता की तहरीर पर थाना उभांव में मु.अ.सं. 175/2025 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि अभियुक्त ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर शादी की और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जांच में अपराध की गंभीरता देखते हुए मुकदमे में धारा 87, 64(2) बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्र0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह, थाना उभांव
- उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, थाना उभांव
- हे0का0 प्रेम बहादुर सिंह, थाना उभांव
