टीवी कलाकार अमन जायसवाल की लिखी भावनात्मक कविता ने भावुक किया हर दिल, पिता ने पिता दिवस पर किया साझा

बिल्थरारोड (बलिया)
टीवी सीरियल में अभिनय कर चुके और हाल ही में सड़क हादसे में असमय काल के गाल में समा गए युवा कलाकार अमन जायसवाल की यादें आज फिर ताज़ा हो गईं। पिता दिवस के अवसर पर उनके पिता आशीष जायसवाल ने अपने बेटे की लिखी एक भावनात्मक कविता को सोशल मीडिया पर साझा कर सभी को भावुक कर दिया।

पोस्ट में साझा की गई डायरी के पन्ने पर अमन ने ‘बाप’ शीर्षक से पिता की अहमियत को शब्दों में पिरोया है। उन्होंने लिखा —
“बिना आवाज़ और बिना आहट के जो लेता है, वो बाप होता है…
जो अपने बच्चों की तकलीफों के बदले, अपनी हँसी दे देता है, वो बाप होता है।…”

अमन की यह कविता आज उनके न होने के बावजूद उनकी भावनाओं को जीवित कर गई। पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि यह वही बेटा था जिसने लिखा —
“वो बच्चा हूँ जो गोलियां खाकर भी कहता है, मैं ठीक हूँ…”

इस मार्मिक पोस्ट को देखकर क्षेत्रवासियों से लेकर अमन के चाहने वालों तक, सभी की आंखें नम हो गईं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग अमन को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

‘अमन के क़लम से’ शीर्षक से पोस्ट की गई इस कविता ने यह साबित कर दिया कि अमन सिर्फ़ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक गहरे सोच रखने वाले संवेदनशील लेखक भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *