“बलिया के नवल को मिला उत्तराखंड सीएम का आशीर्वाद, शिक्षा और समाजसेवा के कार्यों की हुई सराहना”



बलिया, न्यूज़ डेस्क।
बलिया जिले की नगर पंचायत बेल्थरारोड स्थित मानस कॉलोनी निवासी स्व. ईश्वर चंद्र मद्धेशिया के सुपुत्र नवल मद्धेशिया ने उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को विशेष सम्मान पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके साहसिक नेतृत्व, जनहितकारी निर्णयों और राज्य के प्रति समर्पण भाव को समर्पित था।

सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवल मदेशिया द्वारा शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग के माध्यम से नवल मद्धेशिया जिस प्रकार युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ रहे हैं, वह अनुकरणीय है।

नवल मद्धेशिया , जो कि वाराणसी स्थित उक्त कॉलेज के डायरेक्टर हैं, ने कहा, “यह सम्मान उनके लिए नहीं, बल्कि उस प्रेरणा के लिए है जो उन्हें अपने पिता और बलिया की मिट्टी से मिली है।”

बलिया सहित वाराणसी और उत्तराखंड में इस सकारात्मक पहल की सराहना हो रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *