पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत प्रमुख शिव मंदिरों/शिवालयों व शिव बारात रास्तों का निरीक्षण किया ।

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा शहर के प्रमुख मंदिरों यथा बाबा बालेश्वर नाथ आदि मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के सुविधा के दृष्टिगत मंदिर प्रशासन/पुजारियों से वार्ता किया गया, मंदिरों में श्रद्धालुओं के सुविधाजनक दर्शन के लिए आवश्यक सुझाव लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । एवं महाकुम्भ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रेलवे प्रशासन व बलिया पुलिस के साथ बलिया रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त कर यात्रीगण को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।श्रद्धालुओँ को सुविधाजनक आवागमन/दर्शन हेतु रास्तों का भ्रमण कर यातायात सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन के लिए भी निर्देशित किया गया । एसपी ने अवगत कराया कि शिवालयों/मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है ।उन्होंने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर में निकलने वाली शिव बरातों व झाकियों के निर्धारित रुटों का भी निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शहर में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कड़ाई से आवश्यक नियमों का पालन हेतु निर्देशित किया। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रुप से चलायमान बनाये रखने हेतु यातायात प्रभारी को भी निर्देशित किया ।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *