मद्धेशिया समाज के नगर अध्यक्ष के पिता का निधन

बिल्थरारोड। मद्धेशिया समाज के नगर अध्यक्ष  एडवोकेट चन्दन मद्धेशिया के पिता पशुपतिनाथ मद्धेशिया 68 वर्ष का रविवार की शाम निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही उनके बेल्थरारोड स्थित आवास पर शुभेच्छुओं का तांता लग गया। जानकारी के अनुसार पशुपतिनाथ हृदय रोग से पीड़ित थे। रविवार की शाम लगभग 7 बजे अचानक सीने में दर्द हुआ परिजन नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, सभासद नीलेश दीपू, सभासद सद्दाम, मृत्युंजय गुप्ता, सभासद राममनोहर गांधी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *