उभांव :सोनाडीह मेला से पहले ही नवरात्रि के पहले दिन महिला से उचक्कागिरी!

पीड़ित का पुत्र

बिल्थरारोड / चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शनिवार को सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी व परमेश्वरी के दर्शन करने श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचा हुआ था। इस दौरान सोनाडीह गांव की उषा यादव पत्नी अमरजीत यादव भी दर्शन करने पहुंची हुई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी साड़ी जैसे ही अपने गले से लपेट कर मां के दरबार में मत्था टेकने का कार्य किया। उसी दौरान किसी महिला उचक्के ने उनकी सोने की चेन उड़ा दी। सोने की चेन गायब होने की जानकारी जब उसने पुत्र अशोक यादव को दी तो उसने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ कर तहरीर थाने पर देने को कहा। महिला का स्पष्ट कहना था कि नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर के अंदर पुरुष व महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई जाती रही है। परन्तु इस बार मंदिर में इसका अभाव रहा। जिसके चलते सोने की चेन पूजा करते समय उचक्कों द्वारा उड़ा दिया गया। उधर एक और महिला का चेन मंदिर से उड़ाने की बात सामने आई परन्तु बताया जाता है कि उक्त महिला बिना शिकायत दर्ज कराए ही दुखी मन से वहां से वापस चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *