जीएम ए एम इन्टर कालेज के खेल में चल रहे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में देवरिया ने फैजान इलेवन लखनऊ को 33 रनों से पराजित किया

बिल्थरारोड। नगर के जीएम ए एम इन्टर कालेज के खेल में  चल रहे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के मंगलवार की रात्रि हुए फाइनल में देवरिया ने फैजान इलेवन लखनऊ को 33 रनों से पराजित कर शील्ड पर कब्जा कर लिया। मैच में देवरिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फाइनल मैच में देवरिया के सोमिल जहां मैन ऑफ द मैच वहीं लखनऊ के अदनान मैन ऑफ द सीरीज रहे।नगर  के जीएमएएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। मंगलवार की रात देवरिया व लखनऊ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में देवरिया की टीम ने टास जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। 10 ओवर के दिन रात्रि मैच में देवरिया ने बल्लेबाज सोमिल 13 बाल पर चार चौके की मदद से 24 रन बनाए। सोमिल की बल्लेबाजी की बदौलत देवरिया ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 80 रन बनाए। जवाब में जीत के लिए 81 रन बनाने उतरी लखनऊ की टीम निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 47 रन ही बना सकी। इस प्रकार देवरिया की टीम 33 रनों से फाइनल अपने नाम कर लिया। इसके पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन विधायक हंसू राम व जीएमएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. मोबिन ने किया।फाइनल मैच के विजेता को 21 हजार वहीं उपजेता टीम को 11 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। देवरिया के बल्लेबाज सोमिल को मैन ऑफ द मैच व लखनऊ के अदनान को टूर्नामेंट में 69 रन व 4 विकेट के लिए मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खेल को सम्पन्न कराने में शेख एजाजुद्दीन, दीपक, संजीव, चिंटू, छोटू,  जसुराम राजभर, अवधेश गुफरान, सोनू, गोलू, विवेक पाण्डेय आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *