बलिया का सौभाग्य! पांच दिवसीय कार्यक्रम में अमेरिकन पहुंचे बलिया
नेपाल के बाद बलिया में देंगे बच्चों को शिक्षा!

बलिया पहुंचे अमेरिकन

नेपाल में भूकंप के दौरान हुए हादसा के बाद 45 विद्यालयों को गोद लेने वाले तीन अमेरिकन सोमवार को बलिया पहुंचें।
जिसमें डेन स्वाब और उनकी पत्नी डीयान ग्रिम और श्रीमती एलिजाबेथ डीसेट पब्लिक स्कूल में 5 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा देंगे। डेन स्वाब और उनकी पत्नी डीयान ग्रिम हैं के अनुसार इनका एक लक्ष्य है कि हम दुनियां का भ्रमण कर शिक्षा को लेकर बच्चों में आत्मबल का विकास करें। ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

डेन स्वाब की पत्नी डीयान ग्रिम कहती हैं कि बच्चों का बौद्धिक क्षमता, मानसिक विकास बहुत जरूरी है। उसी उद्देश्य से हम बलिया पहुंचे हैं। एलिजाबेथ ने कहा कि महिलाओं की शारीरिक क्षमता, कैसे बढ़ाई जाए इस पर मेरा विशेष ख्याल रहता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हमने यह धारणा बनाई कि महिलाओं को जागरूक करेंगे ताकि उन्हें शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूती प्रदान हो सके।

मार्च 2020 से ही कोरोना काल शुरू हुआ। जिसे भारत ही नहीं बल्कि दुनियां कांप उठी। कोरोना काल से दुनियां के कई देशों में बच्चे शिक्षा से दूर रहे। अब उनकी शिक्षा की कार्य क्षमता को कैसे बढ़ाया जाय। इस उद्देश्य से उक्त तीनों अमेरिकन बलिया आ पहुंचे हैं।

रिपोर्ट निलेश दीपू/बिन्नू सर्राफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *