बाल दिवस विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, बच्चों में दिखाया अपनी प्रतिभा का कौशल।

बिल्थरारोड।सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ सचिव एवं फुटबॉल के प्रशिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने कबड्डी, खो खो, उच्ची कूद, लम्बी कूद आदि विभिन्न के खेलों में अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाकर लोगो का मन मोह लिया। बाल दिवस पर विद्यालय के निर्देशक डॉ जेआर मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्रा व स्टाफ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही चाचा नेहरू के नाम से जाने जाने वाले प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रशिक्षक मनजीत, उदित राज, अध्यापक तनवीर फातिमा, रोहन, राघवेन्द्र , रीटा रिचर्ड,अरुण, शैलेश, श्याम जी, प्रियंका तिवारी, नीति कुमारी आदि सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वही नवजीवन इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया बच्चों को खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री छटठू राम ने दीप प्रज्वलित कर खेल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश के स्वस्थ बच्चे की देश को मजबूत बना सकते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को और मुख्यमंत्री पूज्य आदित्यनाथ योगी जी को बधाई भी दिए कि आज भारत पूरे विश्व में खेल जगत में गोल्ड मेडल की लंबी लिस्ट यदि आज दिख रहा है तो भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन का मुख्य कारण है। उन्होंने विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा कड़ी मेहनत से इन बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी काफी निपुणता के साथ तैयार किया है इस मौके पर अमरजीत सिंह ,कप्तान गुलाब मौर्य ,बृजेश पांडेय, शमशेर सिंह, कैलाश चौहान , संजीव बाबा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *