विधायक निधि से बने सीसी रोड का लोकार्पण विधायक हंसुराम ने किया

बिल्थरारोड। क्षेत्र के हल्दिरामपुर में विधायक हंसुराम ने विधायक निधि से बने गांव को जोड़ने वाली सीसी रोड का शनिवार को लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि हल्दिरामपुर के एक मौजे में ग्रामीणों के आने जाने के लिए रास्ता नही होने पर विधायक ने ग्रामीणों आग्रह को स्वीकार करते हुए अपने निधि से सीसी रोड बनवाकर लोकार्पण किया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ूंगा साथ जन समस्याओं के निराकरण के लिए हर समय लगे रहेंगे। लोकार्पण के अवसर पर उमेश अम्बेडकर, अरबाज खान, राजबहादुर यादव, गब्बर यादव आदि सहित भारी सख़्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
