सरकारी ई-रिक्शा को चोरों ने बनाया निशाना, बैटरी-मोटर समेत कई उपकरण गायब

बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बिगह जमीन बिगह ग्राम पंचायत स्थित आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) परिसर में खड़ी सरकारी ई-रिक्शा से अज्ञात चोरों ने बैटरी, मोटर, हेडलाइट समेत कई जरूरी उपकरण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई, जिसके बाद ग्राम पंचायत में हड़कंप मच गया।

मामले में ग्राम प्रधान देवानन्द और ग्राम पंचायत सचिव राज किशोर भारद्वाज ने उभांव थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने चोरी गए सामान की बरामदगी और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सरकारी ई-रिक्शा से उपकरण चोरी होने की इस घटना के बाद पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *