बेल्थरा रोड की सबसे पुरानी दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, वैद्य जी बने संरक्षक
रिपोर्टर, गौरव सर्राफ
बेल्थरा रोड— बेल्थरा रोड की पहचान भगवान दास कोठी वाली नवयुवक दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन कर दिया गया है। कोठी परिसर में हुई बैठक में सबकी सहमति से अमित बरनवाल को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई, तो वहीं जयप्रकाश बरनवाल वैद्य जी को समिति का संरक्षक बनाया गया।
इस मौके पर अमित बरनवाल ने कहा – ये कोई पद नहीं, मां की सेवा का मौका है। भगवान दास कोठी की पूजा सिर्फ पूजा नहीं है, ये बेल्थरा की परंपरा है, एकता है। इस बार हम लोग कोशिश करेंगे कि पूजा पहले से भी ज्यादा भव्य हो।
समिति के अध्यक्ष अमन बरनवाल ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं की मेहनत से इस ऐतिहासिक पूजा को और आगे ले जाएंगे।
वहीं बैठक में बतौर सदस्य अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाने वाले और व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नीलेश कुमार दीपू ने कहा कि भगवान दास कोठी की पूजा व्यापारियों सहित पूरे नगर की आस्था का केंद्र है, पूरा व्यापारी समाज समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
बैठक में नवरात्र की तैयारियों पर बात हुई। तय हुआ कि पंडाल, मूर्ति, लाइटिंग, भीड़ और सुरक्षा सबके लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बार थीम पंडाल और लाइटिंग ही मुख्य आकर्षण रहेगी।
गौरतलब है कि भगवान दास कोठी की ये समिति बेल्थरा की सबसे पुरानी समिति है। करीब 50 साल पहले स्व. रामनारायण जायसवाल जी ने इसकी नींव रखी थी, जिसे अब नई पीढ़ी आगे बढ़ा रही है।
इस दौरान अनुज नारायण, गौरव सर्राफ, गोपाल कसेरा, राकेश वर्मा, रमेश वर्मा, बिट्टू पटवा, अमृताश बरनवाल, वैद्य राजन, अशोक बरनवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
