विकास कार्यों में सीयर ब्लॉक पूरे आज़मगढ़ मंडल में अव्वल, बना नंबर–1

आजमगढ़ मंडल के आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में आयोजित पंचायती राज विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति के मामले में सीयर ब्लॉक ने पूरे मंडल में पहला स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है।
वित्तीय वर्ष 2025–26 में केंद्रीय वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए प्राप्त कुल धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए सीयर ब्लॉक ने आजमगढ़ मंडल के 48 ब्लॉकों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कहा कि
जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वे लगातार सीयर ब्लॉक के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं। पूरे मंडल में प्रथम स्थान मिलना निश्चित रूप से गर्व और प्रसन्नता का विषय है, और आगे भी इस रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
उन्होंने इस सफलता को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए ब्लॉक के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं क्षेत्र पंचायत के ग्राम प्रधानों के योगदान की खुले दिल से सराहना की।
गौरतलब है कि सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह जनहितकारी कार्यों को लेकर अपनी विशिष्ट कार्यशैली और परिणामोन्मुखी नेतृत्व के लिए पहले से ही जाने जाते हैं। उनकी अगुवाई में सीयर ब्लॉक लगातार विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *