बिल्थरा रोड में मनाया गया संपूर्ण समाधान दिवस !

क्षेत्र बहुता चक उपाध्याय ग्राम निवासी राजमंगल ने तहसील दिवस पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को एक शिकायती पत्र देकर गांव स्थित पोखरी की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। जानकारी दी है कि शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा उक्त पोखरी का सीमांकन किया गया है। अतः पोखरी से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कृपा करें।
उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप है कि ग्राम में आराजी नंबर .808 रकबा 0.332 हेक्टेयर में पोखरी स्थित है। जिसपर गांव के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। लिखा है कि शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा पोखरे की उक्त भूमि का सीमांकन किया गया है। इस सम्बन्ध में राजमंगल ने बताया कि उक्त पोखरी पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से मड़ई बनाकर और छाजन डालकर मुर्गी फार्म खोल दिया है। जिससे उधर जाने का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से पोखरी की उक्त भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की।
