⚡ साही पकड़ने गए युवक को बिजली के तार ने झुलसाया, हालत गंभीर

बिल्थरा रोड क्षेत्र के भुजैनी गांव में मंगलवार सुबह एक युवक बिजली के गिरे तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजैनी गांव निवासी राम निवास (30) अपने साथियों के साथ खेत में साही पकड़ने गए थे।

इसी दौरान वह खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया।
आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तार से अलग किया और परिवार वालों ने तत्काल घरेलू उपचार के तौर पर शरीर पर राख लगाई।

बाद में एम्बुलेंस से राम निवास को सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों का कहना है कि वह खेत में कंटीली तारों की मरम्मत कर रहे थे, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह साही पकड़ने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *