योगा एवं स्कॉउट गाइड सभी के लिये अनिवार्य है- डॉ टी एन मिश्र

बिल्थरारोड। विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेमरी के प्रांगण में जिला स्काउट गाइड संस्था बलिया के तत्वावधान में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र/ छात्राओं द्वारा स्काउट गाइड एवं योगा प्रशिक्षण का पांच दिवसीय शिविर गुरुवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक सत्यनारायण मिश्र नें की। प्रबंधक नें सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उक्त कार्यक्रम में योगा,टेंट,ब्रीज,पोस्टर,भोजन आदि प्रतियोगिता के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों में अंकिता तिवारी,रूबी शर्मा,देवेश पाठक,सुरभि सिंह,शशिकांत,स्नेहा गुप्ता आदि नें सक्रिय भूमिका निभाई। योगा प्रशिक्षक मो.शमीउल्लाह एवं स्काउट गाइड प्रशिक्षक नफील एवं संजीत ने अपनी उत्कृष्ट दक्षता से छात्रों का प्रशिक्षण कराया । लोगो ने प्रशिक्षकों द्वारा बनाये गए लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ टी एन मिश्र ने योगा एवं स्काउट को सभी के लिए अनिवार्य बताया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में डा सुनील सिंह,डा सुरेन्द्र कुमार,डा राकेश कुमार यादव,डा नीरज यादव,अनिल यादव,हेमंत कुमार,प्रेमचंद मौर्य,संतोष,दिलीप,मनोज नें उत्कृष्ट योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *