महिला सिपाही द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा व स्वालंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता किया गया।



बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के दो स्कूलों पर महिला सिपाही द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा व स्वालंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जागरूकता किया गया। उभाँव महिला बीट पुलिस महिला कांस्टेबल निकुम्बला ने उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय सीयर के बालिकाओं को जागरुक किया। इसके अलावा विद्यालयों में भी छात्राओं को वैचारिक, व्यावहारिक परिवर्तन लाने के लिए उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ रिलेशनसिप एवं साइबर हिंसा, प्रेम संबंधों में घर से पलायन एवं महिलाओं की सहायता के लिए बने कानूनी प्रावधानों का दुरुपयोग कर झूठे अभियोग पंजीकृत कराने के दुष्परिणामों एवं सोशल नेटवर्किंग पर सतर्कता एवं सावधानी से प्रयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आपात समय में अपनी समस्या की जानकारी दी जा सकती है जो निम्न नंबर है 1098/1090/1930/1076/181/112/102/198/101/ आदि विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी।
