357 विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए क्या संदेश दिए विधायक हंशुराम ने आप भी सुने

बिन्नू
बलियाः बिल्थरारोड विधानसभा सीट से गुरुवार को सपा समर्थित सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम की ऐतिहासिक जीत हुई है। हंसू राम को कुल 78945 वोट मिला। जबकि भाजपा को 73481 और बसपा के प्रवीण प्रकाश को 38803 वोट मिला। हंसू राम ने भाजपा के छट्टू राम को 5514 वोट से हराकर जबरदस्त जीत दर्ज किया है। हंसू राम के जीत के साथ ही सपा खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजवादी गढ़ कहे जाने वाले बेल्थरारोड में पहली बार सुभासपा की जीत हुई है। हंसू राम 1986 बैच के पीसीएस रहे है और 2015 में लखनऊ से सूचना निदेशक पद से रिटायर्ड हुए थे। रात्री 9 बजे बलिया से आने के बाद रेलवे प्रांगण में हंशुराम ने कहा कि मेरी जीत का सारा श्रेय बिल्थरारोड के सम्मानित जनता व कार्यकर्ताओं का है उन्होंने कहा कि मैं 357 विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा खड़ा हूं और खासतौर में किसानों ,व्यापारियों, बेरोजगारों के लिए हमेशा लडूंगा ।उन्होंने कहा कि अस्पताल और रोड की व्यवस्था सुदृढ़ करूँगा। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, मतलूब अख्तर, शमशाद बांसपारी, शाहिद समाजवाद, आनंद यादव, रुद्र प्रताप यादव, अंगद यादव, शिवम बरनवाल, राजाराम राजभर, सद्दाम ,मक्की, अमरजीत यादव, गीता देवी, संजय यादव ने हंशुराम को बेल्थरारोड जीत पर बधाई दी।
