उपजिलाधिकारी द्वारा विवाद को देखते हुए लौहपुरुष की मूर्ति अनावरण की अनुमति नही देने से अनावरण कार्यक्रम स्थगित

बिल्थरारोड । क्षेत्र के खंदवा गांव में बुधवार को प्रस्तावित लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण को लेकर विवाद खड़ा होने पर उपजिलाधिकारी द्वारा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम की अनुमति नही देने पर मूर्ति अनावरण स्थगित हो गया। ज्ञात हो कि गांव की एक महिला कंचन देवी ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र सौपकर मूर्ति स्थापना को रोकने की मांग किया था। महिला का आरोप था कि जहां प्रतिमा लगाई जा रही है। वह भूमि आराजी नंबर 1200, रकबा 0.914 हेक्टेयर है, जो पशु चरागाह के रूप में दर्ज है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधान प्रतिनिधी ग्राम स्थापना के बहाने जमीन पर कब्जाना चाहते है। गौरतलब है कि 16 अप्रैल दिन बुधवार को सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण एक भव्य कार्यक्रम के साथ होना था, जिसमें प्रदेश के कैविनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्रदेव सिंह, सुभासपा अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि आने वाले थे। गांव के प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह और अन्य ग्रामीण प्रतिमा स्थापना की तैयारियों में जुटे थे। महिला द्वारा प्रतिमा स्थल को लेकर उठाई गई आपत्ति ने प्रशासन को भी सक्रिय कर दिया। उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव ने मंगलवार को विवादित भूमि पशु चारागाह पर मूर्ति लगने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए मूर्ति अनावरण पर रोक लगाते हुए कार्यक्रम की अनुमति नही दिया। जिससे सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम स्थगित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *