बिल्थरारोड रेस कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत कर्मचारियों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक छोड़ो की शपथ दिलाई गई !


बिल्थरारोड। रेस कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को आदर्श नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत के कर्मचारियों और प्रबुद्ध नागरिकों को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता द्वारा स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक छोड़ो की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारी व कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
