थाना बांसडीह रोड पुलिस द्वारा घर से सामान लेने के लिए बाजार गए गुमशुदा बच्चे को ऑपरेशन मुस्कान के तहत तत्परता पूर्वक ढुंढ कर उसके परिजनों से मिलाया

बलिया। अपने घर से बाजार समान लेने के लिए मंगलवार को निकले 11 वर्षीय बच्चे के गायब होने की सूचना पर चार घण्टे में ही ऑपरेशन मुस्कान के तहत बांसडीह रोड पुलिस ने सकुशल बच्चे बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया । जानकारी के अनुसार थाना बांसडीह रोड पुलिस को प्रियांशु 11 वर्ष पुत्र अनिल पांडेय निवासी सेमरी के परिजनों के द्वारा गुम होने/अपने परिवारीजन से बिछड़ जाने की सूचना दी गयी की उनका पुत्र मंगलवार की शाम को घर से बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकला था। रात तक नही आया तो बुधवार के सुबह बांसडीह रोड थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष दुबहड़ राजकुमार सिंह मय फोर्स द्वारा तत्परता पूर्वक सोशल मीडिया की मदद लेते हुए उसके परिजनों को चन्द घण्टों के भीतर ही ढूढकर बच्चे को घर उसके घरवालों को सुपुर्द किया गया । बच्चे के पिता द्वारा थाना बांसडीह रोड पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी व धन्यवाद दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *