सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल मामले में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज !
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के फरासाटार में अवैध असलहे और नशा पिलाने का फर्जी वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पर न्यूज चलना वीडियो में शामिल युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले तीन युवकों पर मुकदमा पंजीकृत करने के बाद गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओ में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा था इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने के बाद वीडियो में जो युवक एक्टिंग करते हुए नजर आ रहा था उसके द्वारा बताया गया कि मैं इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूट्यूब पर ज्यादा व्यू पाने के लिए ऐसा किया। जो सोशल मीडिया न्यूज चल गया। प्रकाश में आने पर इसमें शामिल दो युवकों जितेंद्र कुमार 19 वर्ष पुत्र ब्रजराज उर्फ काशीराम , नागेंद्र पुत्र बृजराज उर्फ काशीराम निवासी रामगढ़ भुवारी को उभाँव पुलिस ने गिरफ्तार सम्बंधित धारा में न्यायालय भेज दिया l


