जननायक चंद्रशेखर जी की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, संघर्षों को किया याद





बिल्थरारोड। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर जी की 18वीं पुण्यतिथि मंगलवार को नगर स्थित चंद्रशेखर पार्क में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक गोरख पासवान ने चंद्रशेखर जी के संघर्ष और उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि वे राजनीति के आजातशत्रु थे। उनकी प्रखर वाणी और स्पष्ट सोच ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। उपस्थित लोगों ने उनके पदचिन्हों पर चलने और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आयोजक प्रदीप कुमार सिंह और गुमान सिंह, दिनेश्वर सिंह, रविशंकर सिंह पिक्कू, भाजपा सीयर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, मंडल अध्यक्ष भीमपुरा सूर्य प्रकाश सिंह, निखिल सिंह, सतीश गुप्ता, दीपक सिंह, शशि प्रकाश चौरसिया, अरविंद गौतम, हेमंत सिंह, रमाशंकर सिंह, अजित राजभर, राकेश सिंह मुन्ना, धर्मदेव सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *