जाम के झाम से कराह रहा है कस्बा नगर पंचायत बेल्थरा रोड !

बिल्थरारोड।  त्योहार व अन्य दिनों में नगर में सैकड़ो की संख्या में चल रहे ईरिक्सा का रूट डाइवर्जन न होने से सड़क की  दोनों पटरियों पर दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने अवैध रूप से समान लगाकर अतिक्रमण करने के चलते आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।दिन में कई बार हो रहे जाम के झाम से पूरा नगर कराह रहा है। खासकर त्योहार पर पूरे दिन सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की शिथिलता के चलते नगर में भारी वाहनों के प्रवेश के चलते विपरीत दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को पास देते समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।जाम के चलते न सिर्फ स्वतंत्र और सुगम यातायात दुरुह बन गया है, बल्कि इससे राहगीरों की दुश्वारियां और भी बढ़ गई है।खासतौर पर यह स्थिति सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण और ढेला-खोमचा वालों की वजह से उत्पन्न हो रही है।कुछ गुमटी दुकानदार अपने दुकान के सामानों को सड़क की पटरियों तक फैला देते हैं।साथ ही ठेले,खोमचे वाले पटरियों पर स्थाई रूप से काबिज रहते हैं।खासतौर पर रुट डाइवर्जन न होने से ट्रेन आते ही ई रिक्सा के वजह से जाम की स्थित विकट हो जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *