बेल्थरा रोड में तेज रफ्तार का कहर ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन घायल!

नीलेश दीपु

उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेगुलेटर पुलिया के समीप गुरुवार को दिन में एक आटो रिक्शा की टक्कर से दो अलग अलग बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के अमेठियां निवासी सत्यप्रकाश सिंह (42) व कमलेश सिंह (48) गुरुवार की सुबह 9 बजे बाइक से नगरा की तरफ जा रहे थे। अभी वह उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेगुलेटर पुलिया से आगे ही गए थे कि तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक आटो ने उन्हें टक्कर मारते हुए उनके पीछे आ रहे बाइक सवार गोपाल (60) , निवासी नरियांव थाना मइल से भी टकरा गई। टक्कर लगते ही दो बाइक पर सवार तीनों लोग नीचे गिर पड़े तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 112 नम्बर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *