उभांव चोरों के हौसले बुलंद प्राचीन कुटी से प्रतिमा चोरी !

बेल्थरारोड / उभांव थाना के तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव में देर रात चोरों ने प्राचीन कुटी स्थित राम जानकी मंदिर से भगवान की प्रतिमा चोरी कर ली। जिसकी भनक मिलते ही आधी रात के बाद से ही गांव में हड़कंप मच गया। मंदिर पर मंगलवार की सुबह से ही ग्रामिणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दिया। चोरों ने प्राचीन रामजानकी मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और मंदिर के अंदर रखे भगवान लक्ष्मण और माता जानकी प्रतिमा उठा ले गए। चोरी गई प्राचीन प्रतिमा करीब ढ़ाई फीट की बताई जा रही है। जबकि भगवान राम की प्रतिमा को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। जिसके कारण भगवान राम की प्रतिमा बच गई। मंदिर के पुजारी मोहन दास पांडेय ने बताया कि आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे मंदिर के तरफ से गड़बड़ की आहट पर उनकी नींद खुल गई। मंदिर पर वे रात में पहुंचे तो मंदिर का खुला गेट और मूर्ति गायब देख दंग रह गए। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई है। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने जल्द ही चोरी की घटना के राजफाश का दावा किया है।
