सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी के मन्दिर में लगने वाले मेले में भारी चहल – पहल

बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के सोनाडीह स्थिति मां भागेश्वरी परमेश्वरी का मंदिर परिसर में वासांतिक नवरात्र में रामनवमी से एक माह लगने वाले मेले में शुक्रवार को भारी चहल पहल रहा। मेले में लगे चरखी, झूला, मौत का कुआं अन्य मनोरंजन संसाधनो और लजीज व्यंजनों का लोग जमकर लुत्फ उठाते नजर आए। मेला देखने के लिए एवं मां के पूजन- अर्चन और प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालु मां के दरबार में जो सच्चे दिल से आते है उनकी मनोकामना माता अवश्य पूरी करती हैं इसी आस्था एवं विश्वास से माता के दरबार में गैर जनपद व प्रान्त से लोग आते हैं। मेले में आये झूला मालिक मंजूर अली ने बताया कि इस साल भव्य मेला का आयोजन किया गया है। मेले में खरीदारी के लिए विभिन्न प्रदेशों के कारीगरों द्वारा निर्मित सामानों की दुकानें ज्वैलरी, पर्स , स्टील के सामान बोन चाइना, क्राकरी, चूड़ी, हैण्डलूम, रेडीमेड खिलौने आदि साथ मे खान-पान की स्वच्छ दुकानें, हैरत अंगेज हवाई झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन झूला, मिकी माउस, जम्पिंग झूला, बच्चों की जीप, बच्चों की ट्रेन, टोरा-टोरा झूला, सोलम्बो झूला, क्रास झूला आदि से भरपूर मनोरंजन मेलार्थी ले रहे है। मेला संचालक अखंड प्रताप सिंह उर्फ लाली सिंह,वीरेंद्र प्रताप सिंह,
मानवेंद्र प्रताप सिंह, अच्युत प्रताप सिंह मेले की देखरेख में लगे हुए है।शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नन्हे जी मंदिर पुजारी ने बताया कि हजारों की संख्या लोग में मेले में आए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *