जिस पार्टी के नेता 1857 से लेकर 1947 तक देश के लिए कभी जेल नहीं गए, वह हमसे राष्ट्रवाद की बात करते हैं- विधायक सुधाकर सिंह

बिल्थरारोड । नगर के जायसवाल धर्मशाला में शनिवार को समाजवादी पार्टी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के घोसी विधायक सुधाकर सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता 1857 से लेकर 1947 तक देश के लिए कभी जेल नहीं गए, वह हमसे राष्ट्रवाद की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मर्तबा जनता बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर वोट करेगी तथा इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी। वक्ताओं ने धर्म के नाम पर एक-दूसरे को बांटने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि इस बार एक तरफ संविधान को खत्म करने वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ संविधान बचाने वाला इंडिया गठबंधन है। वक्ताओं ने कहा कि जनता का भाजपा से मोह खत्म हो गया है। आज जनता अपने व अपने परिवार को बचाने के लिए वोट करने जा रही है।सपा विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि भाजपा की झूठ से जनता वाकिफ हो चुकी है। देश में बढ़ते महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगार से वह तंग आ चुकी है। कहा आज जनता इसी मुद्दे पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद राहुल जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल की सभी सीटें इंडिया गठबंधन जीतेगी। वैसे भी इन सीटों पर उनका ही दबदबा रहा है। वक्ताओं ने झूठ की बुनियाद पर टिकी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।इस मौके पर सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर, सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, शशिकांत त्रिपाठी, मतलूब अख्तर, अमानुल हक अब्बासी, विधानसभा अध्यक्ष समशाद अहमद, अशोक सिंह, राजन कन्नौजिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, सुनील कुमार टिंकू, रब्बानी, शाहिद इलियास, बब्बन यादव, शैलेंद्र यादव ध्रुव, गीता देवी, रुद्र प्रताप यादव, मो. सद्दाम, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरा उमाशंकर, सोनू यादव, शिब्बू अहमद आदि मौजूद रहे।
