सावधान प्रभारी मंत्री हैं जिले में, कभी भी हो सकता है औचक निरीक्षण “


बलिया – योगी सरकार दूसरी बार जब से सत्ता में आई है।तब से सभी क्षेत्रों में काफी बदलाव दिख रहा है। वहीं मंडल स्तर पर प्रभारी मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। उसी के मद्देनजर आजमगढ़ मंडल प्रभारी व उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बलिया में डेरा डाले हुए हैं। कब किस तहसील, विभाग में दौरा करेंगे बताना मुश्किल है। बुधवार को प्रभारी मंत्री औचक निरीक्षण में बांसडीह तहसील पहुंचते ही शौचालय की गंदगी को देखकर भड़क गए।
यूपी सरकार भले ही पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। लेकिन खामियां मौके पर मिल ही जा रही हैं।बुधवार को बांसडीह तहसील परिसर में अचानक उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व आजमगढ़ प्रभारी मंत्री पहुंचे तो लोग स्तब्ध रह गए।वहीं तहसील परिसर स्थित बने शौचालय में गंदगी को देखकर मंत्री जी भड़क गए।और उपस्थित अधिकारीगण ,सहित कर्मचारियों को मंत्री जी ने फटकार लगाया। मंत्री ने कहा कि सरकार स्वच्छ भारत योजना के तहत पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चला रही है।वहीं लापरवाही साफ झलक रही है। मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों से मंत्री ने कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।शासन के मंशानुरूप काम करना होगा। प्रभारी मंत्री ने बांसडीह तहसील परिसर के स्वच्छता प्रभारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू,बांसडीह विधायक केतकी सिंह,पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *