पिपरौली बड़ागांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों को अलंकृत कर सम्मानित किया गया।

बिल्थरारोड।पिपरौली बड़ागांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों को अलंकृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेंद्र पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ हरेराम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान छात्र परिषद का गठन किया गया। जिसमें राजशेखर मिश्र, ऋतिमा चौरसिया, अमान अशरफ, महिमा मद्धेशिया को स्कूल कप्तान व उप कप्तान, आयुष गुप्ता, श्रेया सिंह, शौर्य, देवश्री को एडिटर, प्रसन्न सिंह अविरल प्रताप सिंह, श्रेया चौहान, दिव्यांश जायसवाल को हाउस कप्तान चुना गया। मुख्य अतिथि ने परिषद के सभी पदाधिकारियों को अलंकरण से सम्मानित किया। पदाधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। डायरेक्टर डॉ जेआर मिश्र ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *